- Hindi News
- देश में दालों का रकबा 6.5% घटा खरीफ की कुल बुवाई 2.4% कम
देश में दालों का रकबा 6.5% घटा खरीफ की कुल बुवाई 2.4% कम
भास्कर न्यूज नेटवर्क| नई दिल्ली
इसखरीफ सीजन में पिछले साल के मुकाबले 2.4 फीसदी कम बुवाई हुई है। अब तक देश के किसानों ने 10.19 करोड़ हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुवाई हुई है। पिछले साल समान अवधि में 10.44 करोड़ हेक्टेयर में हुई थी। एक हफ्ते पहले यह रकबा 2.5 फीसदी कम था।
वहीं अरहर, मूंग और उड़द का रकबा भी पिछले सीजन के तुलना में 6.5 फीसदी घटा है। बुआई का लगभग खत्म हो चुका है। उड़द, कपास और कैस्टर सीड को छोड़कर ज्यादातर खरीफ फसलों का रकबा पिछले साल के मुकाबले घटा है। खरीफ का रकबा 10.10 करोड़ टन सामान्य क्षेत्र से मामूली अधिक है। पूरे खरीफ सीजन के लिए सामान्य रकबा 10.55 करोड़ हेक्टेयर है। वहीं देखा जाय तो मूंगफली का रकबा 10.5 फीसदी बढ़ गया है। मक्के की बुवाई 78.4 लाख हेक्टेयर में हुई है जो कि पिछले साल के मुकाबले 4.6 फीसदी कम है। गन्ना की बुवाई 3.2 फीसदी घटकर 48.7 लाख हेक्टेयर में हो पाया है।
कैसारहा मानसून: 1जून - 15 जुलाई के बीच कमजोर और सुस्त बारिश होने से बुवाई गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। हालांकि, मानसून ने मध्य जुलाई के बाद रफ्तार पकड़ा जिसके कारण बुवाई में इजाफा हुआ। चार महीने के मानसून सीजन में अब तक पूरे देश में 773.7 हुई है जो कि सामान्य से 12 फीसदी कम बारिश हुई है।
खरीफ का मुख्य फसल धान की बुवाई 3.749 करोड़ हेक्टेयर में हुई है। पिछले साल 3.743 हेक्टेयर में हुई थी। हालांकि, कमजोर बारिश की वजह से 2014-15(जुलाई-जून) में कृषि मंत्रालय के पहले अग्रीम अनुमान के मुताबिक चावल का उत्पादन 4 फीसदी घटकर 8.802 करोड़ टन रह सकता है।
पिछले साल चावल का उत्पादन 9.169 करोड़ टन हुआ था। कुल खरीफ खाद्यान्न का उत्पादन 7 फीसदी घटकर 12.027 करोड़ टन होने का अनुमान है। कपास की बुवाई 10.7 फीसदी बढ़कर 126.6 लाख हेक्टेयर में हुई है।