पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद्य तेल, गेहूं, चना और चीनी स्थिर

खाद्य तेल, गेहूं, चना और चीनी स्थिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली|अंतर्राष्ट्रीय बाजारमें तेजी के बावजूद दिल्ली थोक जिंस बाजार में सोमवार को खाद्य तेलों में स्थिरता रही। तेलों के अलावा गेहूं , चना और चीनी भी पिछले काराबारी दिवस पर ही टिके रहे। तेल-तिलहन- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज में पाम आॅयल का वायदा 16 रिंगिट चढ़कर 2205 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। त्योहारी सीजन के बावजूद घरेलू स्तर पर मांग कमजोर रहने से बिनौला तेल, सरसों तेल, मूंगफली तेल,चावल छिलका तेल, तिल तेल, सोया रिफाइंड, सोया डिगम और पाम आॅयल में टिकाव रहा। इनके अतिरिक्त अखाद्य तेलों में भी कमोबेश स्थिरता रही। पर्याप्त भंडार से चीनी के दाम में टिकाव-गुड-चीनी- बाजार में चीनी की आवक हो रही है।