पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्योहारी मौसम में पाकिस्तान से होगा प्याज का आयात

त्योहारी मौसम में पाकिस्तान से होगा प्याज का आयात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेफेडराष्ट्रीय राजधानी में आगामी त्योहारों के मौके पर प्याज की कमी पूरी के लिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान से इसका आयात करेगा। घरेलू बाजार में कम आपूर्ति की स्थिति इसलिए पैदा हुई है, क्योंकि ज्यादातर उत्पादक राज्यों में देरी से बारिश के कारण खरीफ सत्र के प्याज की बुआई देरी से हो पाई। प्याज के उत्पादक राज्यों में कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र प्रमुख हैं। दिल्ली सरकार के अधिकारियों के अनुसार यह कदम प्याज की आपूर्ति बनाए रखने और कीमत वृद्धि रोकने के लिए उठाया जा रहा है, क्योंकि दशहरा, दीवाली और ईद-उल-जुहा जैसे त्योहारों पर प्याज की मांग बढऩा तय है। नेफेड के प्रबंध निदेशक ने दिल्ली सरकार से कहा है, \\\'हमने सितंबर में आवक के लिए चीन के साथ आयात को अंतिम रूप दिया है, लेकिन दिल्ली ने आपूर्ति की कोई रुचि नहीं दिखाई थी और कोई आयात नहीं किया गया। सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार नेफेड ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 50,000 टन प्याज का आयात करने का फैसला किया है।