- Hindi News
- चीन में स्टील प्रोडक्शन कम भारत में बढ़ सकती है डिमांड
चीन में स्टील प्रोडक्शन कम भारत में बढ़ सकती है डिमांड
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी की राय
भारत में स्टील सेक्टर
ग्लोबलस्टील सेक्टर कई दिक्कतों से जूझ रहा है। बाजार के जानकार और ग्लोबल एजेंसीज की मानें तो छोटी अवधि के लिए स्टील सेक्टर को लेकर निगेटिव सेंटिमेंट बना हुआ है। हालांकि, वे भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद के चलते लंबी अवधि में शेयरों में निवेश करने की सलाह दे रहे हैं। वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (डब्ल्यूएसए) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में चीन में 6.9 करोड़ टन स्टील का प्रोडक्शन हुआ, जबकि पिछले साल की समान अवधि में चीन में 6.82 करोड़ टन स्टील का प्रोडक्शन हुआ था। हालांकि, जनवरी-अगस्त के दौरान वैश्विक स्तर पर स्टील के औसत प्रोडक्शन में बढ़ोतरी भारत के 1.8 फीसदी से बेहतर रही। पहले आठ महीनों के दौरान दुनियाभर में स्टील प्रोडक्शन की ग्रोथ रेट 2.4 फीसदी रही।
चीन में इस दौरान 55 करोड़ टन स्टील का प्रोडक्शन हुआ। साल के पहले आठ महीनों में स्टील प्रोडक्शन के मामले में भारत की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। इस मोर्चे पर भारत अभी भी चीन, जापान अमेरिका के बाद चौथे पायदान पर है। 2014 के पहले 8 माह में चीन में स्टील प्रोडक्शन वृद्धि दर सबसे अधिक 2.6 फीसदी रही।
मिंट डायरेक्ट डॉटकॉम के हेड ऑफ रिसर्च अविनाश गोरक्षकर का कहना है कि कोल ब्लॉक आवंटन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद जेएसपीएल और हिंडाल्को पर काफी ज्यादा असर देखने को मिला है। इन कंपनियों को फंडिंग करने वाली पीएसयू बैंकों को भी धक्का लगा है।
और इन के एनपीए भी बढ़ने की आशंका है। लेकिन टाटा स्टील या सेसा स्टरलाइट इन कंपनियों को थोड़ी बहुत रियायत मिली है। निवेशक छोटी स्टील कंपनियों में इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग और इनकी एसोसिएट कंपनी लैंको इंडस्ट्रीज में तेजी की उम्मीद है। अगले 6-12 महीने के लिहाज से इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग में अच्छी खरीदारी होगी।
निवेशक क्या करें
मूडीज के अनुसार इस्पात की खपत बढ़ने का लाभ टाटा स्टील को मिलेगा। टाटा स्टील अपनी इस्पात उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है। साथ ही टाटा स्टील के ओडीशा स्थित नए संयंत्र से पहली बिक्री 2015 की शुरुआत में होने लगेगी। इससे कंपनी की उत्पादन क्षमता में 30 प्रतिशत तक वृद्धि होगी। अन्य कंपनियों के भी नतीजों में ग्रोथ की उम्मीद है।
राजेश शर्मा के मुताबिक टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टी