अब एक इंजेक्शन से दूर होगा दिल का दर्द
नई दिल्ली| दिलकी बीमारी का इलाज अब स्टेम सेल्स के एक इंजेक्शन से भी संभव हो सकेगा। दिल की कार्डियोमायोपैथी (दिल बड़ा होने पर) पर अब-तक हृदय प्रत्यारोपण का ही विकल्प होता था। एम्स के कार्डियोवास्कुलर विभाग ने अब-तक कार्डियोमायोपैथी के 85 मरीजों पर इस इंजेक्शन का सफल प्रयोग किया है।एम्स ने 2009 में पहली बार स्टेम सेल्स से दिल का इलाज ढूंढा। एम्स की स्टेम सेल्स कमेटी की प्रमुख डॉ.सुजाता मोहंती ने बताया कि अन्य बीमारियों की तरह दिल की बीमारियों को भी स्टेम सेल्स से ठीक किया जा सकता है।
इसका अभी पहले चरण का ट्रायल एम्स में शुरू किया गया है।
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि दिल की 50 प्रतिशत बीमारियां स्टेम सेल्स से ठीक की जा सकती हैं। इस पर अभी शोध किए जा रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो एक समय बाद दिल के इलाज के लिए सजर्री की जरूरत नहीं होगी। ये इंजेक्शन उन लोगों के लिए फायदेमंद होंगे, जिन्हें दिल बड़ा होने जैसी समस्याएं हो।