पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब 70 से ज्यादा पदकों की उम्मीद

अब 70 से ज्यादा पदकों की उम्मीद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली|भारत इसबार इंचियोन एशियाड में 679 सदस्यीय दल उतार रहा है जिसमें 516 एथलीट शामिल हैं जो 28 खेलों में हिस्सा लेंगे। भारत को इस बार सबसे ज्यादा उम्मीद शूटिंग, बॉक्सिंग, कुश्ती, एथलेटिक्स, बैडमिंटन गोल्फ में है। उसे इस बार 70 से ज्यादा पदक जीतने की उम्मीद है। भारत इस बार 1951 में जीते 15 स्वर्ण के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहता है। भारत ने 1951 में पहले एशियार्ड खेलों की मेजबानी दिल्ली में की थी और तब उसने 15 स्वर्ण,16 रजत और 20 कांस्य सहित 51 पदक जीत दूसरा स्थान हासिल किया था।