- Hindi News
- विवेकानंद कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव पर प्रदर्शन
विवेकानंद कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव पर प्रदर्शन
विवेकानंद कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव पर प्रदर्शन
नई दिल्ली |छात्रसंघ चुनावसंपन्न होने के बाद भी डीयू के विवेकानंद कॉलेज में हंगामा जारी है। सोमवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर प्रिंसिपल के विरोध में नारेबाजी करते हुए दोबारा मतगणना की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चुनाव के दौरान भेदभाव किया गया। कॉलेज की चुनाव समिति ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से बात की। इस पर प्रदर्शनकारियों ने फिर से मतगणना की मांग रखी। अब लिखित शिकायत मिलने पर चुनाव समिति ने इसे आगे बढ़ा दिया है। कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पूजा माथुर ने कहा कि वह डीयू वीसी से मिलकर कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल रेणु साहनी को हटाने की मांग करेंगी।
क्योंकि चुनाव में कॉलेज प्रशासन एबीवीपी के साथ खड़ा रहा। कई छात्राओं को मतदान नहीं करने दिया गया।