पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर पीडि़तों को सीआईएसएफ देगी एक दिन का वेतन

कश्मीर पीडि़तों को सीआईएसएफ देगी एक दिन का वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कश्मीर पीडि़तों को सीआईएसएफ देगी एक दिन का वेतन

नई दिल्ली | जम्मूएवं कश्मीर में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सीआईएसएफ के सभी अधिकारी और जवान अपना एक दिन का वेतन देने का फैसला किया है। सीआईएसएफ द्वारा एकत्रित की गई राशि जल्द ही प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी। सीआईएसएफ के प्रवक्ता डिप्टी कमांडेंट हमेंद्र सिंह के अनुसार जम्मू कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सीआईएसएफ द्वारा छोटा सा प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत सीआईएसएफ के महानिदेशक अरविंद रंजन और सभी रैंक के अधिकारियों सहित सभी जवानों ने एक दिन का वेतन देने पर सहमति जताई है।