राम लीलाएं रात 12 बजे तक होंगी
राम लीलाएं रात 12 बजे तक होंगी
नई दिल्ली | केंद्रीयगृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि दिल्ली में राम लीलाएं रात 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। गृह मंत्री ने कहा कि वे भी रामभक्त हैं और रामलीलाओं के प्रति उनका भी बहुत लगाव है। रामलीलाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति और उच्च विचारों का प्रदर्शन होता है। उन्होंने यह विचार श्री रामलीला महासंघ के प्रधान सुखबीर सरन अग्रवाल और लव-कुश के प्रधान अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में गए विशिष्ट मंडल के समक्ष व्यक्त किए।