पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्व विभाग ने छुड़ाई 30 करोड़ की ग्राम सभा की जमीन

राजस्व विभाग ने छुड़ाई 30 करोड़ की ग्राम सभा की जमीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीसरकार के राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए दक्षिणी दिल्ली के मैदान गढ़ी, आया नगर, जोनापुर और छतरपुर गांव से अतिक्रमणों को हटाकर 30 करोड़ की 70 बीघा ग्रामसभा भूमि को छुड़ा लिया। भू माफियाओं से मुक्त करवाए गए जमीन पर सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को चहारदीवारी करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही दक्षिणी दिल्ली की जिला मजिस्ट्रेट निहारिका रॉय ने लोगों से ऐसी जमीन पर अपना पैसा लगाने और भू माफियाओं से सावधान रहने की सलाह दी है।

रॉय ने कहा है कि भू-माफिया से मुक्त करवाए गए ग्राम सभा भूमि को सरकारी विभागों और सरकारी निकायों जैसे कि दिल्ली नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और अन्य सरकारी विभागों को ही जनोपयोगी योजनाओं के लिए ही आवंटित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार के पास वापस ली गई ग्राम सभा भूमि को प्राप्त करने के लिए विद्यालयों, अस्पतालों और औषधालयों के आवेदन आए हुए हैं जो सक्षम अधिकारी की संस्तुति के लिए विचाराधीन है। जबतक इन प्रस्तावों पर फैसला नहीं होता तब तक बाढ़ नियंत्रण विभाग इस भूमि की देख -भाल करेगा।