पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरफ्तारी से बचने को पुलिस टीम पर किया था जानलेवा हमला

गिरफ्तारी से बचने को पुलिस टीम पर किया था जानलेवा हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। आपराधिकवारदात को अंजाम देने के मकसद से निकले कुछ अपराधियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए केवल पुलिस टीम को महेंद्रा पिकअप वैन से कुचलने का प्रयास किय बल्कि उन पर गोलियों की बौछार कर दी। वारदात में किसी पुलिस कर्मी को गोली तो नहीं लगी पर अग्रसेन नामक कांस्टेबल बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसके अलावा इन बदमाशों ने एक पीसीआर वैन को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।

जांच में पता चला कि अपराधी मेवात गैंग से जुड़ें हुए हैं। जिसके बाद इन बदमाशों के खिलाफ दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने 50 हजार रुपए इनाम की घोषणा करते हुए जांच स्पेशल सेल को सौंप दी। स्पेशल सेल की टीम को पता चला कि वारदात में शामिल एक कुख्यात अपराधी दिलशाद मथुरा रेलवे स्टेशन पहुंचने वाला है।

जिसके बाद स्पेशल सेल की एक टीम मथुरा के लिए रवाना हो गई। मथुरा रेलवे स्टेशन पहुंचते ही स्पेशल सेल की टीम ने दिलशाद नामक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।