पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरुपम ने पूर्व कैग विनोद राय को भेजा कानूनी नोटिस

निरुपम ने पूर्व कैग विनोद राय को भेजा कानूनी नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{2जी रिपोर्ट से प्रधानमंत्री का नाम हटाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है

एजेंसी| नई दिल्ली

कांग्रेसनेता संजय निरुपम ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन रिपोर्ट के संबंध में पूर्व कैग (पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक) विनोद राय के आरोप पर उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। राय ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू में दावा किया था कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जानकारी थी।

उन्होंने यह दावा भी किया कि कांग्रेस के तीन नेताओं संजय निरुपम, संदीप दीक्षित और अश्विनी कुमार ने कैग की 2जी स्पेक्ट्रम लेखा रिपोर्ट से सिंह का नाम हटाने के लिए उन पर दबाव डाला था। निरुपम ने इन आरोपों से इनकार करते हुए उनसे बयान वापस लेने या मानहानि के मुकदमे का सामना करने की चुनौती दी है।