पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिग्गी की राजनाथ को चिट्ठी, भाजपा नेता राग अलाप रहे हैं और आपको पता ही नहीं, लव जेहाद क्या है

दिग्गी की राजनाथ को चिट्ठी, भाजपा नेता राग अलाप रहे हैं और आपको पता ही नहीं, लव जेहाद क्या है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसनेतादिग्विजय सिंह ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने हैरानी जताई है कि उन्हें \\\"लव जिहाद\\\' का मतलब नहीं पता। दिग्विजय ने कहा है कि जब बीजेपी नेता जगह-जगह \\\"लव जिहाद\\\' का राग अलाप रहे हैं तो आपको कैसे नहीं पता कि यह क्या होता है।

हाल ही में राजनाथ सिंह से जब लव जिहाद के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह क्या होता है। इस पर दिग्विजय सिंह ने लिखा है, राजनाथ सिंह जी, मैंने आपकी वह पत्रकार वार्ता देखी जिसमें आपके द्वारा लव जिहाद की जानकारी से इनकार किया गया। मुझे इस पर विश्वास नहीं होता, जबकि आपके गृह प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष कई दिनों से यह बयान दे रहे हैं। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर इसे प्रचारित कर रहे हैं, आपको इसकी जानकारी नहीं है।\\\' दिग्विजय सिंह ने राजनाथ पर कटाक्ष करते हुए लिखा है कि शायद आजकल आप पांच जन्य और ऑर्गनाइजर नहीं पढ़ रहे हैं जो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुखपत्र है। इसके मुखपृष्ठ पर इसके बारे में लेख छपे हैं। बीजेपी की नीतियों को दोमुंही और सांप्रदायिक बताते हुए कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने लिखा है, \\\"प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त के अपने भाषण में जनता से यह उम्मीद की है कि 10 साल तक कोई सांप्रदायिक तनाव फैलाया जाए। लेकिन लोकसभा में सांप्रदायिकता पर चर्चा के समय बीजेपी की ओर से प्रथम प्रवक्ता महंत श्री आदित्यनाथ को मौका देकर सांप्रदायिकता के बारे में बीजेपी का जो विचार है, उसे स्पष्ट किया था।\\\' दिग्विजय ने गृह मंत्री से अपील की है कि वे राज्य सरकारों को सांप्रदायिकता फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दें और सांप्रदायिकता पर काबू पाएं।