पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हजकां और बसपा के बीच गठजोड़ की अंतिम कोशिश

हजकां और बसपा के बीच गठजोड़ की अंतिम कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुलदीपबिश्नोई की हरियाणा जनहित कांग्रेस बहुजन समाज पार्टी के बीच फिर गठबंधन की कोशिशें तेज हो गई हैं। दोनों पक्षों के नेताओं इसके लिए शुरुआती सहमति दी है। हालांकि बसपा हजकां दोनों ही दल फिलहाल गठबंधन की कोई भी जानकारी देने से बचते नजर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को कुलदीप बिश्नोई हरियाणा में बसपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने इस मसले पर आपस में चर्चा भी की है। इससे पहले बसपा के अरविंद शर्मा ने हजकां से कहा था कि यदि वह दलित एवं ब्राह्मण वर्ग से 20-20 सीटें उमीदवार मैदान में उतारें तो गठबंधन पर चर्चा की जा सकती है।

अरविंद शर्मा की शर्त के जवाब में हजकां का कहना है कि वे पहले ही दलितों और ब्राह्मणों को इतनी सीटें देने का फैसला कर चुके हैं। माना जा रहा है कि बसपा की शर्तें र्और कुलदीप बिश्नोई का जवाब दोनों दलों के बीच बनती सहमति का इशारा है। जानकारी के मुताबिक दोनों ओर से आए इन बयानों से पहले बसपा हजका के कई नेताओं ने हरियाणा में विभिन्न स्तर पर बैठकें भी की है। इन बैठकों में मुख्यमंत्री पद से लेकर सीटें के बंटवारे तक सभी मुद्दों पर चर्चा की है। हालांकि बसपा की ओर किसी भी अंतिम सहमति या घोषणा से पहले बसपा प्रमुख मायावती की रजामंदी जरूरी होगी। इसलिए पार्टी नेता फिलहाल कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं।