पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उम्मीद से थोड़ा ही कम बरसा मानसून, देश में सामान्य से 11 फीसदी कम हुई बारिश

उम्मीद से थोड़ा ही कम बरसा मानसून, देश में सामान्य से 11 फीसदी कम हुई बारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानसूनसाल के अंतिम दौर में पहुंच चुका है। इस बार मानसून उम्मीद से थोड़ा ही कम बरसा। माैसम विभाग ने 9 जून को अनुमान जताया था कि मानसून के दौरान बारिश सामान्य से सात फीसदी तक कम हो सकती है। 15 सितंबर तक देश में बारिश सामान्य से 11 फीसदी कम हुई है। ज्यादातर हिस्सों में सामान्य बारिश हुई है, जबकि 28 फीसदी हिस्से ऐसे हैं जहां बारिश अब भी कम हुई है। देश में मानसून के दौरान 807.4 मिलीमीटर बारिश होने काे सामान्य माना जाता है। लेकिन अभी तक 719.3 फीसदी मिलीमीटर बारिश हुई है। जो सामान्य से 11 फीसदी कम है। देश में सबसे अधिक बारिश कर्नाटक सब-डिविजन में हुई है। इस क्षेत्र में बारिश सामान्य से 20 फीसदी अधिक हुई है।

हाल की भारी बारिश के बाद जम्मू-कश्मीर इस मामले में दूसरे नंबर पर गया है। यहां सामान्य से 17 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा सबसे अधिक बारिश की कमी से जूझ रहे हैं। यहां बारिश सामान्य से 54-36 फीसदी तक कम हुई है।



इन क्षेत्रों में कम बारिश (फीसदी में):

हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली - 54

पश्चिमी उत्तर प्रदेश - 53

पंजाब - 47

पूर्वी उत्तर प्रदेश - 40

मराठवाड़ा - 36

हिमाचल प्रदेश - 34

तेलंगाना - 32

उत्तर-पूर्वी राज्य - 30

पूर्वी मध्यप्रदेश - 25

बिहार - 18

झारखंड - 13

विदर्भ - 10

गुजरात - 9

पश्चिम मध्यप्रदेश - 7

छत्तीसगढ़ - 4