पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौधरी चरण सिंह के बंगले में उनका स्मारक बनाने की मांग

चौधरी चरण सिंह के बंगले में उनका स्मारक बनाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंडकाविधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके डॉ. नरेश कुमार ने चौधरी चरण सिंह के 12, तुगलक रोड वाले बंगले में उनका स्मारक बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की राजनीति सिर्फ एक जाति और पार्टी तक ही सीमित नहीं थी। वे किसानों के भी मसीहा थे और शुरू से ही वे इस बंगले में रहे हैं। ऐसे में उनका स्मारक इस बंगले में नहीं बनाए जाने पर वे आश्चर्यचकित भी हैं। उधर, राष्ट्रीय लोकदल ने भी माेर्चा खोलते हुए कहा है कि जिस तरह से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की यादों को लेकर उनके आवास को स्मारक घोषित किया गया है, उसी तरह चौधरी चरण सिंह के आवास को स्मारक घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा करना भाजपा की सिर्फ ओछी बल्कि किसान विरोधी मानसिकता भी दर्शाता है।