- Hindi News
- माइनक्राफ्ट मेकर मोजांग को 15,000 करोड़ में खरीदेगी माइक्रोसॉफ्ट
माइनक्राफ्ट-मेकर मोजांग को 15,000 करोड़ में खरीदेगी माइक्रोसॉफ्ट
अपने सभी प्लेटफॉर्म पर माइक्रोसॉफ्ट यह वीडियोगेम उपलब्ध कराएगी
एजेंसी| नई दिल्ली
पूरीदुनिया में हिट वीडियोगेम माइनक्राफ्ट पर जल्दी ही माइक्रोसॉफ्ट का मालिकाना हक होगा। सॉफ्टवेयर दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट इस वीडियोगेम को बनाने वाली स्वीडिश कंपनी मोजांग का अधिग्रहण कर रही है। यह सौदा 2.5 अरब डॉलर (15,282 करोड़ रुपये) में होगा। सौदा इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह इस वीडियोगेम को अपने सभी प्लैटफॉर्म पीसी, आई-ओएस, एंड्रॉयड, एक्सबॉक्स और प्लेस्टेशन पर उपलब्ध कराएगी।
माना जा रहा है कि मोजांग का अधिग्रहण माइक्रोसॉफ्ट को स्मार्टफोन बिजनेस में मदद करेगा। दुनियाभर में स्मार्टफोन की कुल बिक्री में माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज सिस्टम वाले फोन की हिस्सेदारी तीन फीसदी से भी कम है। इस सौदे से माइक्रोसॉफ्ट के सामने किसी तरह का वित्तीय संकट नहीं आएगा क्योंकि कंपनी के पास 86 अरब डॉलर की नकदी है। माइक्रोसॉफ्ट 1987 से अब तक 165 से ज्यादा अधिग्रहण कर चुकी है। फरवरी 2014 में सत्या नाडेला के सीईओ बनने के बाद यह संभवतः पांचवां अधिग्रहण है। सत्या नाडेला से पहले स्टीव बामर के कार्यकाल में माइक्रोसॉफ्ट ने नोकिया के फोन बिजनेस को खरीदने का फैसला किया था। हालांकि यह डील नाडेला के कार्यकाल में अप्रैल 2014 में पूरी हुई।
सिर्फ40 कर्मचारियों की कंपनी है मोजांग
यहसौदा माइनक्राफ्ट गेम बनाने वाले स्वीडिश नागरिक मार्कस पर्सन के लिए बड़े मुनाफे वाला है। उनकी कंपनी मोजांग में सिर्फ 40 कर्मचारी हैं, जो इस सौदे के बाद माइक्रोसॉफ्ट में चले जाएंगे। मोजांग में पर्सन के अलावा कार्ल माने और जैकब पोर्सर शेयरधारक और बोर्ड मेंबर हैं। माने इस कंपनी के सीईओ भी हैं। ये तीनों माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन कर नया प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। पर्सन ने हाल के दिनों में ट्विटर पर लिखा था कि 40 लोगों के स्टाफ के लिए माइनक्राफ्ट के फैंस का जवाब देना मुश्किल हो रहा है। माइनक्राफ्ट 2009 में लांच हुआ था। अब तक इसकी पांच करोड़ कॉपी बिक चुकी हैं। माइनक्राफ्ट वीडियोगेम की बिक्री से मोजांग 10 करोड़ डॉलर (610 करोड़ रुपये) से ज्यादा मुनाफा कमा चुकी है। पिछले साल इसे माइनक्राफ्ट से 29 करोड़ डॉलर का राजस्व हासिल हुआ था।
फेसबुकने भी इस साल किया अधिग्रहण
{फेसबुकने मार्च 2014 में दो अरब डॉलर में ऑकुलस रिफ्ट