आरटीवी ने छात्र को रौंदा
आरटीवी ने छात्र को रौंदा
नई दिल्ली | कोंडलीमयूर विहार फेज 3 सीआरपीएफ कैंप के सामने तेज रफ्तार आरटीवी ने 10वीं कक्षा के छात्र को रौंद दिया। छात्र विशाल (14) की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पिता को पुलिस ने पास के अस्पताल में दाखिल करवाया है जहां उसका उपचार चल रहा है। रविवार को विशाल अपने पिता के साथ सीआरपीएफ कैंप में साइकिल पर बैठकर पानी लेने जा रहा था। न्यू अशोक नगर पुलिस मामला दर्ज कर आरटीवी चालक को लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले मेें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस आरटीवी के अन्य कागजात की भी जांच कर रही है।