- Hindi News
- मेट्रो ट्रेन के एक्सटीरियर में विज्ञापन लगाकर धन जुटाएगी डीएमआरसी
मेट्रो ट्रेन के एक्सटीरियर में विज्ञापन लगाकर धन जुटाएगी डीएमआरसी
मेट्रो ट्रेन के एक्सटीरियर में विज्ञापन लगाकर धन जुटाएगी डीएमआरसी
नई दिल्ली | दिल्लीमेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो ट्रेन के एक्सटीरियर (बाहरी सतह) पर विज्ञापन लगाकर धन जुटाने का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत डीएमआरसी ट्रेन का दस फीसदी बाहरी हिस्सा विज्ञापन के लिए उपलब्ध कराएगा। ट्रेन एक्सटीरियर में विज्ञापन लगाकर जुटाए गए धन से डीएमआरसी परिचालन लागत में हुई बढ़ोत्तरी को समायोजित करेगा। जिससे बढ़ी हुई परिचालन लागत का असर मेट्रो के किराए पर पड़े। डीएमआरसी का यह निर्णय केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू के उस सुझाव से भी जोड़ कर देखा जा रहा है जिसमें मेट्रो किराया बढ़ाने की बात को दरकिनार करते हुए उन्होंने मेट्रो को दूसरे स्रोतों से धन जुटाने का सुझाव दिया था। डीएमआरसी के प्रवक्ता के अनुसार मेट्रो ट्रेन के एक्सटीरियर में विज्ञापन लगाने का अधिकार दो कंपनियों को अगले दस सालों के लिए दिया गया है। ये कंपनियां डीएमआरसी के ट्रेनों के एक्सटीरियर में तस्वीर, स्मार्ट पोस्टर्स, होलोग्राम इमेज जैसे अन्य माध्यमों के जरिए विज्ञापन लगा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में डीएमआरसी के बेड़े में करीब दो सौ मेट्रो ट्रेन हैं। जिसमें 60 ट्रेनें आठ कोच की है और 80 ट्रेनें छह कोच की हैं। बाकी बची 60 ट्रेनें चार कोच की है।