पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब ग्रामीणों को भी मिलेगी स्टेम सेल से इलाज की सुविधा

अब ग्रामीणों को भी मिलेगी स्टेम सेल से इलाज की सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेमसेलकी सुविधा अब सिर्फ बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों तक सीमित नहीं रहेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब इस सुविधा को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से भी जोड़ेगी। इससे गांवों में भी स्टेम सेल सुविधा मिलने लगेगी। रक्त संबंधी विकृतियों के लिए भी ऐसी ही सुविधाएं गरीबों की पहुंच में लाने का फैसला हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव मनोज झालानी ने बताया, \\\"दूरदराज के इलाकों में रहने वालों तक अत्याधुनिक इलाज का फायदा नहीं पहुंच पा रहा है। शेषपेज|4







इसकेलिए जल्द ही जिला स्तर के अस्पतालों, पीएचसी और सीएचसी स्तर तक स्टेम सेल इलाज की सुविधा मिल सकेगी। एनआरएचएम के तहत इसके लिए काम शुरू हो गया है।\\\' शेषपेज|9

एकअधिकारी ने बताया कि स्टेम सेल बैंक को भी व्यापक स्तर पर बढ़ाया जाएगा। कॉलेज और पंचायत स्तर पर स्टेम-सेल दान देने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

-----------

इन बीमारियों का इलाज संभव है स्टेम सेल तकनीक से

- बोन ट्रांसप्लांट (खून से जुड़ी विकृतियां) सबसे प्रमुख है

- स्ट्रोक, अल्जाइमर और ब्रेन-इंजरी

- गंजापन, अंधापन और सुनाई नहीं देना

- बड़े घाव और डायबिटीज के इलाज पर हो रहे हैं शोध।