- Hindi News
- चौटाला को अस्पताल भेजने पर फैसला 24 दिसंबर को
चौटाला को अस्पताल भेजने पर फैसला 24 दिसंबर को
चौटाला को अस्पताल भेजने पर फैसला 24 दिसंबर को
नई दिल्ली | हरियाणाके पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को तिहाड़ से बाहर अस्पताल में शिफ्ट करने पर 24 दिसंबर को निर्णय लिया जा सकता है। शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में इस बाबत चौटाला के वकील एन. हरिहरन अमित साहनी ने अपनी दलीलें पेश कीं। वकीलों ने कहा कि चौटाला टीबी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और सीबीआई चाहे तो उनकी बीमारी से संबंधित रिपोर्ट की जांच करवा सकती है। चौटाला का पक्ष जानने के बाद अदालत ने इस मामले में सीबीआई को नोटिस जारी किया। सीबीआई को 24 दिसंबर तक अदालत के सामने अपना पक्ष रखना है। चौटाला के वकील उन्हें मेदांता या फिर राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं अदालत ने चौटाला के बेटे अजय चौटाला की अंतरिम जमानत 19 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी है। अजय चौटाला ने अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए अपनी बीमारी का हवाला अदालत को दिया जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब यदि चौटाला को किसी अन्य अस्पताल में उपचार के लिए भेजा जाता है तो इस उम्र में उनहें दोबारा से सभी टेस्ट करवाने होंगे उपचार भी नए सिरे से शुरू करना पड़ेगा। इसी बात का हवाला देते हुए चौटाला के वकील ने मेदांता की अनुमति नहीं मिलने पर आरएमएल में इलाज की इजाजत मांगी है।