- Hindi News
- चेक बाउंस मामला आईटीपीओने इंटरनेशनल एविएशन प्रदर्शनी पर लगाई रोक
चेक बाउंस मामला आईटीपीओने इंटरनेशनल एविएशन प्रदर्शनी पर लगाई रोक
प्रदर्शनी स्थल को सील करने के बाद सुरक्षाकमिर्यो ने सभी को हॉल से बाहर निकाल दिया।
{स्टॉल मालिकों, दर्शकों को बाहर निकाल हाॅल को किया सील
शेखरघोष | नई दिल्ली
इंडियाट्रेड प्रमोशन आर्गेनाइजेशन ने शुक्रवार दोपहर इंटरनेशनल एविएशन प्रदर्शनी 2014 को सील कर दिया। आईटीपीओ के सुरक्षा अधिकारियों ने प्रदर्शनी में भाग ले रही कंपनियों के कर्मचारियों दर्शकों को बल पूर्वक बाहर निकाला जिसके बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। जब कंपनियों के प्रतिनिधियों को इस बात की जानकारी मिली तो वे ऑर्गेनाइजर पर क्रोधित हो गए।
प्रगति मैदान के हॉल संख्या 7 7ए में इंटरनेशनल एविएशन कॉनक्लेव का उद्घाटन 11 दिसंबर को पशुपति अशोक गजपति राजू ने किया था। मामले को लेकर जीएम सुरक्षा इटपो विक्रम सहगल समेत मेला के कई अधिकारियों ने आर्गेनाइजर सिदार्थ मिश्रा के साथ बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि वीटा एविएशन ने आईटीपीओ में 11-13 दिसंबर तक हॉल संख्या सात में इंटरनेशनल एविएशन प्रदर्शनी कम कॉनक्लेव के लिए दो हाल बुक करवाए थे। इस एविएशन प्रदर्शनी में भारत के अलावा रूस समेत कई देशों के 125 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया था। आर्गेनाइजर ने आईटीपीओ को किराए के एवज में लगभग 55 लाख रुपए का चेक दिया था। बताया जा रहा है कि वह चेक बाउंस हो गया। बिल का भुगतान रुक जाने के बाद आईटीपीओ ने रिकवरी के लिए प्रदर्शनी लगाने वाले कंपनियों के सामान हॉल में बंद कर हॉल को कब्जे में ले लिया है। आईटीपीओ के इस कदम से स्टॉल मालिक परेशान हैं। ओरिया एविएशन के धीरज मिश्रा ने बताया कि उनके सामान को सील कर दिया गया है। उनका लाइसेंस भी स्टाल पर रह गया है। मौके पर बड़ी संख्या में स्टॉल मालिक आईटीपीओ के अधिकारियों से सामान वापिस करने के लिए मनुहार करते रहे लेकिन उन्हें इसका फायदा नहीं हुआ।
^आर्गेनाइजरद्वारा आईटीपीओ को दिए गए चेक बाउंस हो गया है। इस मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। रकम नहीं देने पर आर्गेनाइजर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विक्रमसहगल, जीएम,इटपो, सुरक्षा