- Hindi News
- केजरीवाल पहले भाजपा की सदस्यता लें फिर तय करें सीएम उम्मीदवार : मुखी
केजरीवाल पहले भाजपा की सदस्यता लें फिर तय करें सीएम उम्मीदवार : मुखी
आमआदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा खुद और भाजपा के वरिष्ठ विधायक प्रो.जगदीश मुखी के बीच मुख्यमंत्री के मुकाबले वाले पोस्टर के विवाद पर मुखी ने केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है।
मुखी ने कहा है कि केजरीवाल पहले भाजपा द्वारा जारी नंबर पर डायल कर भाजपा की सदस्यता लें इसके बाद तय करें कि भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होगा। पश्चिमी दिल्ली के महावीर एन्क्लेव के वार्ड संख्या 120 में शुक्रवार को एक सभा को संबोधित करते हुए मुखी ने केजरीवाल को झूठा,धोखेबाज बताते हुए दिल्ली की जनता को दोबारा ठगे जाने से सावधान रहने के लिए कहा। मुखी ने कहा की केजरीवाल संविधान को तोड़ने वाले व्यक्ति हैं। सभा में बिहार से सांसद संजय जायसवाल मौजूद थे। मुखी ने केजरीवाल से दिल्ली को बचाने की लोगों से अपील की तो संजय जायसवाल ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने की।
मुखी ने कहा कि दिल्ली के राजनैतिक इतिहास में पहली बार यहां राष्ट्रपति शासन लगा। इसकी वजह केजरीवाल थे।