पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"लाइसेंस की पुख्ता व्यवस्था के लिए कदम उठाए जा रहे हैं\'

\"लाइसेंस की पुख्ता व्यवस्था के लिए कदम उठाए जा रहे हैं\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक शख्स के अपराध की सजा सभी कैब ड्राइवरों को क्यों?

उबेरकंपनी के कैब चालक द्वारा दुष्कर्म मामले को देखते हुए दिल्ली पुलिस और परिवहन विभाग ऐसी पुख्ता व्यवस्था बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं जिससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले किसी व्यक्ति को ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिले। पिछले दिनों उबेर की कैब में 27 साल की युवती के साथ दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार कैब चालक शिव कुमार यादव ने अपनी कार के लिए अखिल भारतीय परमिट हासिल करने के लिए पुलिस से मिला फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय आरटीओ को सौंपा था।

दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा,‘जहां तक सत्यापन प्रमाण पत्र का सवाल है तो यह सही है कि फर्जी प्रमाण पत्र होते हैं।’उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के प्रमाण पत्रों की उपलब्धता चिंता का विषय है और इसलिए पुलिस इस मामले उबेर मामला की बहुत पेशेवर जांच सुनिश्चित कर रही है ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। बस्सी ने कहा,‘हम परिवहन आयुक्त के साथ निरंतर संपर्क में हैं। उनके साथ हमारा अच्छा तालमेल है और हम ऐसी व्यवस्था बनाने जा रहे हैं जिससे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले किसी व्यक्ति को कोई लाइसेंस नहीं मिल सके।’ उन्होंने यह स्पष्ट किया कि पुलिस की भूमिका सिर्फ किसी व्यक्ति के सत्यापन तक है और लाइसेंस परिवहन विभाग द्बारा जारी किया जाता है।

181हेल्पलाइन के कर्मचारियों की ड्यूटी पाली में बदलाव

उबेरके कैब चालक द्बारा दुष्कर्म के कथित मामले के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने 181 हेल्पलाइन कर्मचारियों की ड्यूटी पाली की समीक्षा की है। इसमें 16 महिलाएं और चार आईटी कर्मचारी काम करते हैं। सखा कैब के सेवा से हटने के चलते भी यह बदलाव किया गया है। बिल का भुगतान नहीं होने के चलते एक दिसंबर को इसने अपनी सेवा बंद कर दी। नई ड्यूटी पाली रात 10 बजे से सुबह आठ बजे, सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे और दोपहर तीन बजे से सुबह 10 बजे की होगी। वकील एवं कार्यकर्ता खदीजा ने बताया कि नई ड्यूटी पाली के तहत कर्मचारियों को रात के समय में यात्रा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह 181 हेल्पलाइन की एक कंसल्टेंट हैं। सखा कैब की रेखा रानी ने बताया कि हमारे बिलों के भुगतान नहीं होने पर हमने पिछले छह महीनों से सेवा बंद कर दी है। हालांकि, आखिरकार उन्हें जुल