- Hindi News
- सुमित्रा महाजन से नहीं मिल सके पाक सांसद
सुमित्रा महाजन से नहीं मिल सके पाक सांसद
{सांसदों के समय पर नहीं पहुंचने के कारण नहीं हो पाई मुलाकात
एजेंसी| नई दिल्ली
भारतकीनिजी यात्रा पर आया पाकिस्तान सांसदों का एक दल समय पर नहीं पहुंचने के कारण लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मुलाकात नहीं कर सका। लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय ने पाकिस्तानी सांसदों की इस शिकायत को गलत बताया कि महाजन ने तो उनसे मुलाकात की और ही उन्होंने लोकसभा की कार्यवाही देखने के बारे में सदन को सूचित किया।
लोकसभा सचिवालय ने इस बारे में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत की आधिकारिक यात्रा पर आने वाले दल लोकसभा की विशेष दीर्घा में बिठाया जाता है और उनकी उपस्थिति के बारे में सदस्यों को सूचित किया जाता है।
पाकिस्तानी सांसदों के निजी यात्रा पर होने के कारण ऐसा नहीं किया गया। इन सांसदों के निजी यात्रा पर होने के बावजूद उन्हें भारत के सांसदों के साथ बातचीत करने के लिए संसद भवन में एक समिति कक्ष दिया गया तथा उन्हें कार्यवाही देखने के लिए लोकसभा की अध्यक्ष गैलरी के पास दिए गए। लोकसभा अध्यक्ष भी उनसे अनौपचारिक रूप से मिलने को तैयार थी और करीब आधे घंटे तक उनका अपने कक्ष में इंतजार किया लेकिन समय निर्धारित होने के बावजूद पाकिस्तानी सांसद समय से वहां नहीं पहुंचे।
भाजपा के सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि पाकिस्तानी सांसद समय पर महाजन से मिलने नहीं पहुंचे तो इसमें लोकसभा अध्यक्ष की कोई गलती नहीं है। ये सांसद कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर के निमंत्रण पर भारत आए हैं तथा शुक्रवार को इन्होंने भारतीय सांसदों के साथ विभिन्न मसलों पर बातचीत की।