पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांझी अड़े नीतीश की नैया डुबोने पर

मांझी अड़े नीतीश की नैया डुबोने पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीतीश ने राजभवन भेजा 130 विधायकों का समर्थन पत्र

मांझी का जवाब-मैं भी साबित करुंगा विश्वासमत

दिल्ली में मोदी से मिले मांझी, भाजपा दे सकती है समर्थन

भास्कर न्यूज नेटवर्क | पटना/नई दिल्ली

‘अमरप्रेम’ फिल्म में किशोर कुमार का एक गाना था-चिंगारी कोई भड़के...। इसी में एक अंतरा है माझी जो नाव डुबोए, उसे कौन बचाए...। बिहार की सियासत में आज ये गाना बहुत ही प्रासंगिक है। जीतनराम मांझी हार मानने को तैयार नहीं हैं। और नीतीश हैं कि मानते नहीं। उन्हें हर हाल में सीएम की कुर्सी चाहिए। कुर्सी की ये लड़ाई चुनाव से 6 महीने पहले पार्टी के दो टुकड़े करने तक ले आई।

रविवार को जदयू नेता राजभवन पहुंचे। 130 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर। कहा-नीतीश को सीएम बनाइए। स्पीकर भी नीतीश पर मुहर लगा चुके हैं। अब नीतीश खुद सोमवार दोपहर 1.30 बजे राज्यपाल से मिलेंगे। उधर, मुख्यमंत्री जीतनराम शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से घर जाकर मिले। फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और साफ किया कि वह इस्तीफा नहीं देंगे। बल्कि 20 फरवरी को विश्वासमत साबित करेंगे। जिससे जरूरत होगी, उससे समर्थन लेंगे, लेकिन यूं हार नहीं मानेंगे।

नीतीश को खरी-खोटी भी सुनाई। बोले, ‘नीतीश अच्छे आदमी हैं, पर मेरी लोकप्रियता बढ़ी तो घबरा गए। वह सत्ता के बिना नहीं रह सकते।’ अब सब राज्यपाल पर है कि वे बहुमत साबित करने के लिए किसे बुलाते हैं। इस बीच, पूर्व मंत्री बीमा भारती ने मंत्री विनय बिहारी और विधायक सुमित सिंह पर मांझी को समर्थन देने के लिए धमकी देने का आरोप लगाया। दोनों के खिलाफ एफआईआर कराई।

सुबह कहा-मैं मांझी हंू और मांझी की नाव कभी डूबती नहीं है।

शामकोप्रधानमंत्री से मिले, बोले-रबर स्टैम्प समझते थे नीतीश मुझे।

दिल्ली में पीएम आवास से बाहर आते जीतनराम मांझी।

लेकिन मांझी ने दिया लालच...

{राज्यपालने 20 मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकारा तो बोले 16-17 मंत्री और बनाएंगे।

{दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे, इनमें एक मुस्लिम।

{17 मुस्लिम विधायक हैं, इन्हें लुभाने की कोशिश।

119 विधायकों के समर्थन का दावा

91 विधायक भाजपा के सकते हैं साथ, जेडीयू के 7 समर्थन में

यानीबहुमत के 119 के आंकड़े से 21 दूर

104 विधायक जेडीयू के हैं साथ

24 विधायक आरजेडी के और 5 कांग्रेस के

यानी133 विधायकों का समर्थन हासिल

ग्रेट इंडियन पॉलिटिकल थिएटर