- Hindi News
- काले धन के इस्तेमाल वाले शेयरों की ट्रेडिंग रोेकेगा सेबी
काले धन के इस्तेमाल वाले शेयरों की ट्रेडिंग रोेकेगा सेबी
नई दिल्ली| पूंजीबाजार नियामक सेबी ने उन कंपनियों के शेयरों की ट्रेडिंग को सस्पेंड करने का फैसला किया है जिनका इस्तेमाल टैक्स चोरी और कालेधन को सफेद बनाने में हो रहा है। विस्तृतदेश विदेश पर
सेबीने ऐसी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तीन मानदंड तय किए हैं। अगर कोई कंपनी इनमें से एक भी मानदंड पर खरी उतरती है तो सेबी उसके शेयरों में खरीद-फरोख्त सस्पेंड कर देगा।
सेबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई छोटी गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां (एनबीएफसी) और ब्रोकर सेबी के राडार पर हैं जो ऐसे अवैध लेनदेन माध्यम बने हुए हैं। इनके जरिये दो-तीन साल में हजारों करोड़ रुपए के लेनदेन हुए हैं। सेबी और स्टॉक एक्सचेंजों ने जांच में पाया है कि पिछले कुछ महीनों में ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों में तेजी आई है।
उन्होंने बताया कि शेयर बाजार में टैक्सी चोरी कितनी हुई और कितने कालेधन को सफेद किया गया, इसका अनुमान लगाना कठिन है। लेकिन यह अवैध लेनदेन हजारों करोड़ रुपए में हो सकता है। सिर्फ दो मामलों, जिसके संबंध में सेबी ने पिछले हफ्ते अंतरिम आदेश जारी किए हैं कुल अवैध लाभ 500 करोड़ रुपए था।