पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली कैंट और रोहताश नगर में दोबारा होगा मतदान

दिल्ली कैंट और रोहताश नगर में दोबारा होगा मतदान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीविधानसभा चुनाव में रोहताश नगर और दिल्ली कैंट विधानसभा के एक-एक मतदान केंद्र पर सोमवार को दोबारा मतदान होगा। दिल्ली कैंट के पोलिंग स्टेशन नंबर 31 पर प्रेजाइडिंग ऑफिसर ने ईवीएम का टेस्ट करने के बाद मशीन में हुए वोटों को क्लियर नहीं किया। ऐसे ही रोहताश नगर में मतदान केंद्र 132 पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण यहां दोबारा मतदान कराया जा रहा है। मतदान सुबह 8 बजे से शाम छह बजे तक होगा।

दक्षिण पश्चिम जिला उपायुक्त अंकुर गर्ग ने बताया कि हर बूथ पर वोटिंग से पहले प्रेजाइडिंग ऑफिसर को पार्टी के पोलिंग एजेंट्स के सामने मशीन की टेस्टिंग करनी होती है। इसके लिए ईवीएम में टेस्टिंग के लिए बटन दबाकर वोटिंग की जाती है। इसके बाद मशीन में हुए वोट को क्लियर किया जाता है। लेकिन प्रेजाइडिंग ऑफिसर मशीन में टेस्ट के लिए किए गए वोट को क्लियर करना भूल गया। ऐसे में इस बूथ पर दोबारा से वोटिंग कराई जाएगी। उधर, रोहताश नगर विधानसभा के बूथ नगर 132 की ईवीएम में गड़बड़ी के कारण यहां भी दोबारा से मतदान किया जाएगा।

दिल्ली छावनी के पोलिंग बूथ नंबर 31 और रोहताश नगर के पोलिंग बूथ नंबर 132 पर मतदान आज