पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव में मुस्लिम वोटरों की रही अहम भूमिका!

चुनाव में मुस्लिम वोटरों की रही अहम भूमिका!

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। मुस्लिममतदाताओं ने विधानसभा चुनाव में बढ़चढ़कर अपने मताधिकार का उपयोग किया है। जिसका असर चुनाव परिणाम पर भी देखा जा रहा है। दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में से दो दर्जन सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम मतदाता 10 से 48 फीसदी तक हैं। इन क्षेत्रों में 70 फीसदी तक मतदान हुआ है।

मुस्लिमक्षेत्र में डाले गए वोट : सीमापुरी(72.89 फीसदी), सीलमपुर (71.62 फीसदी), त्रिलोकपुरी (71.57 फीसदी), मुस्ताफाबाद (70.44 फीसदी), मटिया महल (69.16 फीसदी), बल्लीमारान (66.76 फीसदी), घोंडा (66.38 फीसदी), बाबरपुर (66.11 फीसदी), तुगलाकाबाद (65.51 फीसदी), चांदनी चौक (65.36 फीसदी), किराड़ी (65.18 फीसदी)।