पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने की समीक्षा बैठक, जीत को आश्वस्त

भाजपा ने की समीक्षा बैठक, जीत को आश्वस्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश अध्यक्ष बोले, भाजपा बेदी के नेतृत्व में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी

भास्करन्यूज. नई दिल्ली

दिल्लीविधानसभा चुनावों में एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने की संभावना को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए भाजपा ने रविवार को एक समीक्षा बैठक की और सरकार बनाने का विश्वास जताया। मतगणना में अभी एक दिन शेष है और ऐसे में भाजपा ने विश्वास जताया कि वह जीतेगी। इसके लिए शनिवार के एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा और आप के वोट प्रतिशत में मामूली अंतर की ओर इशारा किया गया है।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पार्टी महासचिव संगठन रामलाल, दिल्ली प्रदेश प्रभारी प्रभात झा, पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी, विधानसभा क्षेत्रों के संयोजकों और सभी उम्मीदवारों तथा अन्य नेताओं ने भाग लिया। उपाध्याय ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा,‘बैठक में हमारे सभी विधानसभा क्षेत्रों का विश्लेषण और मूल्यांकन किया गया। जिसके आधार पर हमारा पूर्वानुमान है कि भाजपा दिल्ली में किरण बेदीजी के नेतृत्व में अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।’ हालांकि उन्होंने यह अनुमान नहीं लगाया कि भाजपा को 70 सदस्यीय सदन में कितनी सीटें मिल सकती हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने विश्वास जताया कि पार्टी की विजय होगी। उन्होंने कहा,‘हमें अपनी जीत का भरोसा है।

एग्जिट पोल में भी हमारे और आप के वोट प्रतिशत के बीच मामूली अंतर बताया गया है। हम जीतेंगे।’ भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिंह राव ने दावा किया कि एग्जिवट पोल के नतीजे आप के अनुकूल रहे क्योंकि भाजपा की तुलना में आप के मतदाताओं ने खुलकर अपनी बात रखी।