- Hindi News
- आप फंड इकट्ठा करने के लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकी
आप फंड इकट्ठा करने के लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकी
एग्जिट पोल से सत्ता के मूड में आई आप
भलेही दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम मंगलवार को आएगा, लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अभी से सत्ता के मूड में नजर आने लगे हैं। पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने 15 फरवरी को राजभवन के बजाय रामलीला मैदान में ताजपोशी की तैयारी शुरू कर दी है। समर्थकों को उन्होंने आने के लिए भी न्यौता देना शुरू कर दिया है। रविवार को दिल्ली के पंजाबी बाग से केजरीवाल के एक रिश्तेदार अपने बेटे की शादी के लिए उन्हें आमंत्रित करने उनके घर पहुंचे तो केजरीवाल ने उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया और लगे हाथों केजरीवाल ने परिवार को आगामी 15 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण भी दे डाला।
बता दें कि सात फरवरी शाम को चुनाव समाप्त होते ही एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को सत्ता के करीब बताया जा रहा है। अमूमन सभी एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी को बहुमत से अधिक सीटें जीतने का दावा कर रही हैं। एग्जिट पोल आते ही आप के अधिकांश वरिष्ठ नेताओं का बयान आना शुरू हो गया है।
ईवीएमकी िनगरानी के लिए स्वयंसेवकों को िदए निर्देश
खुदको सत्ता के करीब देखकर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सात फरवरी की रात को सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए ट्वीट किया कि ईवीएम मशीनों की निगरानी के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की जाए। केजरीवाल के ट्वीट पर आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने थोड़ी देर में ट्वीट कर जवाब दिया कि ईवीएम मशीनों की निगरानी के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती कर दी गई है। मशीनों की 24 घंटे निगरानी के लिए स्वयंसेवकों को निर्देश दिया गया है। बता दें कि केजरीवाल ईवीएम मशीनों को लेकर पिछले दिनों भी चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ किया जा सकता है और अब चुनाव के बाद भी उन्होंने ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ अथवा हेरफेर की आंशका जाहिर की है और इनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा एजेंसियों के अलावा अपने स्वयंसेवकों की तैनाती का निर्देश दिया है।
भास्कर न्यूज | नई दिल्ली