- Hindi News
- बंपर वोटिंग वाले टॉप टेन विधानसभा क्षेत्र
बंपर वोटिंग वाले टॉप टेन विधानसभा क्षेत्र
दिल्लीविधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में इस बार केवल नया मतदान रिकॉर्ड बना है बल्कि टॉप 10 विधानसभाएं ऐसी हैं जहां मतदान प्रतिशत में 2.7 फीसदी से लेकर 4.55 फीसदी का इजाफा हुआ है। अब देखना यह है कि इन विधानसभाओं पर जीत का परचम कौन लहराता है। क्योंकि इन सीटों पर आप और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
तिलक नगर विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 4.55 फीसदी मतदान अधिक हुआ है। ऐसे ही कृष्णा नगर में 4.48, सीलमपुर में 3.51, देवली में 3.44, राजौरी गार्डन में 3.41, मालवीय नगर में 3.18, मादीपुर में 3.08, मटियाला में 3.03, जनकपुरी में 2.87, त्रिलोकपुरी में 2.8 फीसदी मत प्रतिशत वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव की तुलना में अधिक हुआ है।
विधानसभा2013 2015
तिलकनगर 65.6 70.15
कृष्णा नगर 67.49 71.97
सीलमपुर 68.11 71.62
देवली 63.98 67.42
राजौरी गार्डन 68.67 72.08
मालवीय नगर 62.86 66.04
मादीपुर 67.85 70.93
मटियाला 63.49 66.52
जनकपुरी 68.36 71.23
त्रिलोकपुरी 68.77 71.57