- Hindi News
- ¥ÂÙð ·¤òçÚU¥ÚU â¢Õ¢Šæè âᑚ ãU×ð´ §â ÂÌð ÂÚU §ü ×ðÜ MUæÚUæ ÖðÁð´ Mantraquery@gmail.com
¥ÂÙð ·¤òçÚU¥ÚU â¢Õ¢Šæè âᑚ ãU×ð´ §â ÂÌð ÂÚU §ü-×ðÜ mUæÚUæ ÖðÁð´ - mantraquery@gmail.com
मैं ह्यूमैनिटीज में ग्यारहवीं की स्टूडेंट हूं और राजनीति विज्ञान में कॅरिअर बनाना चाहती हूं। कृपया मार्गदर्शन दें।
सोनाली रावत
राजनीतिविज्ञान में बैचलर्स डिग्री लेने के बाद आप राजनीति विज्ञान, इंटरनेशनल रिलेशन्स, इंटरनेशनल अफेयर्स, ग्लाेबल पॉलिटिक्स, डिफेंस स्ट्रैटेजिक स्टडीज, पीस एंड कॉनफ्लिक्ट रेजोल्यूशन स्टडीज, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी कर सकते हैं। यह विषय आपको कानून, सामाजिक कार्य, पत्रकारिता, शिक्षक प्रशिक्षण, जन संपर्क और डेवलपमेंटल स्टडीज जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर के लिए तैयार करता है। इसे पढ़कर आप सरकारी विभागों, इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन्स या एनजीओ, थिंक टैंक, कैंपेन मैनेजमेंट पोलिंग और इलेक्टोरल पॉलिटिक्स में भी मौके तलाश सकते हैं। राजनीति विज्ञान में मास्टर्स करने के लिए आप इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च, नई दिल्ली, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी, शिमला, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, सेंटर फॉर मल्टी डिसिप्लीनरी डेवलपमेंट रिसर्च, धारवाड़ जैसे संस्थानों में से किसी एक में दाखिला ले सकते हैं।
मैंकॉमर्स के साथ मैथ्स विषय में बारहवीं कर रहा हूं और ऑनलाइन कॅरिअर बनाना चाहता हूं। कृपया मेरा मार्गदर्शन करें।
निशांत अरोड़ा
इंटरनेटकॅरिअर के विभिन्न विकल्प उपलब्ध करवाता है जिनमें प्रमुख हैं-
डिजिटलमार्केटिंग - मार्केटिंगऔर एडवरटाइजिंग के क्षेत्र में डिजिटल मार्केटिंग अहम भूमिका निभा रहा है। खासतौर से स्टार्टअप्स अपने ब्रांड, प्रॉडक्ट और सेवाओं की मार्केटिंग के लिए इस माध्यम को बहुत पसंद कर रहे हैं।
मल्टीमीडियाएंड एनिमेशन - तेजीसे बढ़ते और दुनियाभर मंे मांग वाले इस क्षेत्र में प्रॉडक्ट डेवलपमेंट से संबंधित रोजगार के कई अवसर उपलब्ध हैं।
वर्चुअलअसिस्टेंट्स - कम्प्यूटरके फंक्शन्स और इंटरनेट के इस्तेमाल की जानकारी और कुछ सेक्रेटेरियल पृष्ठभूमि के साथ आप कॅरिअर के इस उभरते विकल्प को अपना सकते हैं।
ऑनलाइनपब्लिशिंग कॅरिअर - यहांआप ई-बुक्स, ई-न्यूजलेटर और ई-मैग्जीन्स बनाने, विकसित करने और उन्हें मार्केट करने से संबंधित कार्य उपलब्ध हैं। कंटेंट प्रदाताओं के साथ-साथ ग्राफिक डिजाइनर, टेक्नीशियन और ऑनलाइन एसईओ मार्केटिंग एक्सपर्ट्स के लिए भी अवसर मौजूद हैं।
ऑनलाइनटीचिंग असिस्टेंट - इसक्षेत्र में भी कई अवसर हैं क्योंकि विदेशी कॉलेज और यूनिवर्सिटी शिक्षण के कार्य को इंटरनेट के जरिए भारत को आउटसोर्स करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास कर रही हैं। इनके अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी संभावनाएं मौजूद हैं।
जितिन चावला
निदेशक,सेंटर फॉर कॅरिअर डेवलपमेंट