- Hindi News
- सही समय पर फार्म में लौट अाएगी टीम इंडिया
सही समय पर फार्म में लौट अाएगी टीम इंडिया
नई दिल्ली|भारत नेभले ही ऑस्ट्रेलिया टूर पर लचर प्रदर्शन किया हो लेकिन पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान अंजुम चोपड़ा का मानना है कि धोनी की अगुवाई वाली टीम सही समय पर फार्म में लौट आएगी। अंजुम ने कहा, विश्व कप बड़ी प्रतियोगिता है और परिस्थितियों को समझते हुए खिलाड़ी चुनौती स्वीकार करेंगे और सही समय पर फार्म में लौटेंगे। उनका मानना है कि केवल गेंदबाज ही नहीं बल्कि पूरी टीम ने ही लचर प्रदर्शन किया। गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन को लेकर काफी कुछ कहा गया है लेकिन मेरा मानना है कि सारी टीम ही नाकाम रही। सिर्फ गेंदबाजों का कसूर नहीं था।