- Hindi News
- शशि थरूर से आज फिर पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस
शशि थरूर से आज फिर पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस
सुनंदापुष्कर की रहस्यमय हालात में हुई मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का विशेष जांच दल गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से आगे पूछताछ करेगा। थरूर के पुत्र शिव मेनन से मंगलवार को पूछताछ की जा चुकी है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा, ‘जिन गवाहों से अब तक पूछताछ की गई, उनके बयानों की हम जांच कर रहे हैं और कुछ अन्य गवाहों से आज पूछताछ की जाएगी। थरूर से गुरुवार को फिर पूछताछ की जाएगी क्योंकि हमें कुछ बिन्दुओं पर उनसे स्पष्टीकरण चाहिए।’ शेषपेज|4
थरूरके घरेलू सहायक नारायण सिंह से फिर पूछताछ किए जाने के बारे में बस्सी ने कहा, ‘जो गवाह घर पर या होटल में मौजूद थे, उनसे कुछ स्पष्टीकरण लेने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘बयानों की जांच के बाद कुछ चीजें उभरी हैं लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही हम निष्कर्ष पर पहुंचेंगे।’ मेनन से पांच फरवरी को एसआईटी ने पूछताछ की थी। पुलिस दल अब तक 15 लोगों से पूछताछ कर चुका है जिनमें सपा के पूर्व नेता अमर सिंह और वरिष्ठ पत्रकार नलिनी सिंह भी शामिल हैं।