पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए मुख्यमंत्री के स्वागत को सचिवालय में तैयारियां शुरू

नए मुख्यमंत्री के स्वागत को सचिवालय में तैयारियां शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। दिल्ली सचिवालय को फिर से नए मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सजाया जा रहा है। अधिकारी बैठक कर इसकी तैयारी में लगे हुए हैं, यानि दिल्ली सचिवालय के गलियारों में पसरा सन्नाटा अब खत्म हो गया। गुरुवार को कर्मचारियों को फाइलों से धूल हटाते और फोल्डर बदलते देखा गया, क्योंकि अब सीएम और उनके मंत्रियों के कमरों को कामकाजी बनाया जा रहा है। साल भर बाद दिल्ली को फिर से सरकार मिलने जा रही है। सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीएम और अन्य मंत्रियों के कमरों में लगे एलसीडी टीवी, लाइट, फोन फैक्स मशीन, कंप्यूटर, पंखे, एसी की जांच कराकर उसकी मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।
सीएम के प्रधान सचिव के कमरे को भी तैयार किया जा रहा है। मंत्रियों की कारों की देखरेख के अलावा लिफ्टों का भी मरम्मत कार्य चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल की ओर से अभी तक कोई विशेष अनुरोध नहीं भेजा गया है। सरकार की गैरमौजूदगी में एक साल से रुकी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का जिक्र करने वाली अलग-अलग फाइलें भी तैयार की जा रही हैं।