पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली दंगल : 24 विधायकों पर हैं अापराधिक मामले

दिल्ली दंगल : 24 विधायकों पर हैं अापराधिक मामले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीविधानसभा चुनाव में जीतने वाले 24 विधायकों पर अपराधिक मामले दर्ज हैं। आम आदमी पार्टी के 67 विधायकों में से 23 विधायकों पर अपराधिक आरोप हैं। हालांकि इन विधायकों पर किसी तरह का गंभीर अपराधिक रिकार्ड दर्ज नहीं है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्मस (एडीआर) ने दिल्ली चुनाव में जीते इन विधायकों की पृष्ठभूमि को लेकर तारीफ करते हुए कहा है कि इन विधायकों पर कोई गंभीर अपराध अथवा हत्या के प्रयास, किसी महिला के खिलाफ अपराध जैसे मामले दर्ज नहीं हैं। यह नया बदलाव है और देश के अन्य हिस्सों से अलग है।

गंभीरअापराधिक छवि को जनता ने नकारा

एडीआरकी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2015 के चुनाव में कुल 673 प्रत्याशियों में से 91 के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 60 प्रत्याशियों पर गंभीर मामले दर्ज हैं। मजे की बात यह है कि ये सभी 60 प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं। इनमें कांग्रेस के 21, बीजेपी के 26, बीएसपी के 12 और आप के 1 प्रत्याशी शामिल थे।

44करोड़पति विधायक

इसबार 44 करोड़पति विधायकों ने जीत हासिल की है। जबकि वर्ष 2013 में 51 करोड़पति और वर्ष 2008 में 47 करोड़पति विधानसभा पहुंचे थे। इनमें से 11 विधायकों की संपत्ति 10 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

28विधायकों की उम्र 40 साल से कम

नए70 विधायकों में से 28 विधायकों की उम्र 40 साल से कम है। इनमें से 6 विधायक की उम्र 25 से 30 साल और 22 विधायक की उम्र 31 से 40 साल के बीच है। इनके अलावा अरविंद केजरीवाल सहित 21 प्रत्याशियों की उम्र 41 से 50 साल है। 16 विधायकों की उम्र 51 से 60 साल और 4 विधायकों की उम्र 61 से 70 साल है। हालांकि एक विधायक की उम्र की जानकारी नहीं मिली है।

अापराधिक आंकड़े

वर्ष2015 24 विधायक

वर्ष 2013 25 विधायक

वर्ष 2008 29 विधायक

(68 विधायकों में)