पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में कई दिग्गजों का पॉलिटिकल कॅरियर खत्म

दिल्ली में कई दिग्गजों का पॉलिटिकल कॅरियर खत्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीविधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की करारी हार से पार्टियों में तो हताशा है ही अब इन पार्टियों के कई दिग्गज नेताओं की हार ने उनका पॉलिटिकल कॅरियर भी लगभग खत्म कर दिया है। क्योंकि दिग्गजों की उम्र उस दहलीज पर है कि पांच साल बाद फिर से होने वाले विधानसभा चुनाव में शायद ही वे चुनाव लड़ पाने की स्थिति में हों। ये दिग्गज नेता दो से तीन दशक तक अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस-भाजपा का स्थापित चेहरा रहे हैं। लेकिन इनकी बढ़ती उम्र ही आगामी चुनावों में इनकी उम्मीदवारी पर सवाल खड़े करेगी।

दरअसल, इस चुनाव में किसी का अनुमान काम नहीं आया। पंद्रह साल तक दिल्ली पर एकछत्र राज करने वाली कांग्रेस की स्थिति यह हो गई कि उसका खाता भी नहीं खुल सका।

पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के सहारे 16 साल बाद दिल्ली फतह का सपना देखने वाली भाजपा भी 31 सीटों से सिमटकर तीन पर गई। दिल्ली में कांग्रेस सरकार के दौरान वरिष्ठ मंत्री रहे एके वालिया तीसरे नंबर पर रहे। उनकी उम्र 66 साल हो चुकी है। प्रचार के दौरान उनकी तबीयत भी खराब हुई थी। कांग्रेस के चाै. प्रेम सिंह, योगानंद शास्त्री और ऐसे ही भाजपा के जगदीश मुखी, नरेश गौड़ जैसे उम्रदराज नेता इस श्रेणी में शामिल हैं।