पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उबेर दुष्कर्म मामला : अंतिम दलीलों पर सुनवाई अगले हफ्ते होगी शुरू

उबेर दुष्कर्म मामला : अंतिम दलीलों पर सुनवाई अगले हफ्ते होगी शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | उबेरकैब दुष्कर्म मामले में अंतिम दलीलों पर सुनवाई अगले हफ्ते शुरू होगी। मामले में आरोपी चालक द्बारा एक बार फिर स्थगन की मांग करके मामले में देरी कराने की कोशिश के बाद दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को बचाव पक्ष के साक्ष्यों को दर्ज करना समाप्त कर दिया। बचाव पक्ष के नवनियुक्त वकील ने भी सुनवाई एक महीने के लिए और स्थगित करने की मांग करते हुए कहा कि आरोपी को अपने बचाव में तैयारी करनी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को अपवाद की तरह क्यों लिया जा रहा है और सुनवाई रोजाना के आधार पर क्यों हो रही है। सुनवाई स्थगित करने की अर्जी का विशेष सरकारी अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने जोरदार तरीके से विरोध किया और कहा कि यह और कुछ नहीं बल्कि मामले में देरी कराने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि तेजी से सुनवाई केवल आरोपी के लिए बल्कि उन लोगों के लिए भी है जो इस तरह के मामलों में वास्तविक पीड़ित होते हैं। अदालत ने स्थगन आवेदन अस्वीकार कर दिया और बचाव पक्ष के वकील डीके मिश्रा को आगाह किया कि व्यक्तिगत टिप्पणियां नहीं करें और सीमा से बाहर जाए बिना अपनी बात पर केंद्रित रहें।