बालियान से पुलिस करेगी पूछताछ
नई दिल्ली | दिल्लीपुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने बुधवार को कहा कि उत्तम नगर में शराब से भरे एक गोदाम को लेकर आप के नवनिर्वाचित विधायक नरेश बालियान को दो दिनों में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि पुलिस ने बालियान काे एक नोटिस भेजकर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया था। लेकिन आप नेता ने कहा कि वह चुनाव के बाद जांच में शामिल हो पाएंगे। बस्सी ने यहां पत्रकारों से कहा जब हमने चुनाव से पहले उन्हें बुलाया तो उन्होंने कहा चुनाव बाद बुलाया जाए, पहले उन्हें 8 फरवरी को बुलाने का सोचा, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। क्योंकि हमारे अधिकारी 10 फरवरी की मतगणना में व्यस्त थे। अब हमारे अधिकारी चुनाव से फ्री हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर बालियान अब नहीं आते तो स्वाभाविक रूप से सख्ती हमारे लिए हमेशा एक विकल्प है। बता दें कि इससे पहले आप नेता आशीष खेतान, आशुतोष और संजय सिंह ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर आग्रह किया था कि चुनाव बाद बालियान को जांच में शामिल होने की इजाजत दें।