शांति भूषण ने केजरीवाल पर साधा निशाना
नई दिल्ली | आमआदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य शांति भूषण ने गुरुवार को फिर से एक बार अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप प्रमुख ने पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र के सभी सिद्धांतों को दरकिनार कर दिया। उन्होंने पार्टी में सुधार लाने और स्वच्छ राजनीति की राह पर लौटने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने दागदार, धन स्वीकार करने तथा ऐसे लोगों को टिकट दिया जो वोट खरीदने को तैयार थे। भूषण ने अपने ब्लॉग में लिखा कि उन्होंने काफी संख्या में ऐसे लोगों को टिकट दिया, जिन्होंने ऐसे माध्यम से काफी धन अर्जित किया जो सवालों में रहा। वे धन एवं शराब बांटकर वोट खरीदने को तैयार थे। केजरीवाल ने दागदार धन भी स्वीकार किया और पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र के सभी सिद्धांतों को छोड़ दिया। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि वह चुनाव में आप की जबरदस्त जीत से खुश नहीं हैं क्योंकि मतदाताओं ने आरोपों पर ध्यान नहीं दिया। भूषण ने कहा कि मेरी केजरीवाल को सलाह है कि वह ऐसे लोगों को मंत्री बनाएं।