पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्रीकर ने मनमोहन पर उठाई उंगली

पर्रीकर ने मनमोहन पर उठाई उंगली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रक्षामंत्री मनोहर पर्रीकर ने पूर्व प्रधानमंत्रियों द्वारा देश की सुरक्षा के साथ समझौता करने के अपने पुराने बयान को फिर दोहराया है। इस बार उन्होंने परोक्ष रूप से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर उंगली उठाई है।

पर्रीकर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि “अगर आप कांग्रेस के पिछले 10 साल के शासन को देखें आपको खुद ही इस सवाल का उत्तर मिल जाएगा। रक्षा मंत्री ने पिछले महीने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि कुछ पूर्व प्रधानमंत्रियों ने देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया था। हालांकि उस वक्त उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। पर्रीकर ने कहा, “डीप एसेट्स के बारे में मैंने जो कुछ कहा था उसका ताल्लुक देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों से था।’

मनमोहन का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, “अगर आप कांग्रेस के पिछले दस साल के शासन को देखें तो आपको खुद खुद पता चल जाएगा। मुझे किसी चीज को विशेष तौर पर बताने की जरूरत नहीं है। इसे पूरे संदर्भ में लिया जाना चाहिए। यह किसी विशेष मुद्दे पर बयान नहीं था बल्कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक विस्तृत टिप्पणी थी। अगर लोग इसे आजादी के बाद के पिछले 66 साल के इतिहास के संदर्भ में देखें तो वे खुद आकलन कर सकते हैं।’

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक जब पर्रीकर ने यह बयान दिया तो उन्हें शर्म-अल-शेख की कूटनीतिक नाकामी का ख्याल रहा होगा। जुलाई 2009 में शर्म-अल-शेख में पाकिस्तान के सामने कथित तौर पर आत्मसमर्पण करने पर मनमोहन सिंह को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी।