- Hindi News
- तेलंगाना और आंध्र प्रदेश विधान परिषद की 4 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश विधान परिषद की 4 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव
नई दिल्ली| चुनावआयोग ने आज आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विधान परिषद की दो दो सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा की। आंध्र प्रदेश विधान परिषद की ये दोनों सीटें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनी जायेंगी जबकि तेलंगाना विधान परिषद की दोनों सीटें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भरी जायेगी।
ये चारों सीटें मौजूदा सदस्यों के कार्यकाल के समाप्त होने के कारण 29 मार्च को रिक्त होने वाली हैं। चुनाव आयोग की एक विज्ञप्ति के मुताबिक इन चुनावों के लिए अधिसूचना 19 फरवरी को जारी की जायेगी। मतदान 16 मार्च को होगा और मतों की गिनती 19 मार्च को करायी जायेगी।