पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैर पीडीएस केरोसीन की बिक्री से सरकारी नियंत्रण हटा

गैर-पीडीएस केरोसीन की बिक्री से सरकारी नियंत्रण हटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बढ़ेगी बाजार मूल्य वाले केरोसीन की उपलब्धता

एजेंसी| नई दिल्ली

सरकारने बाजार मूल्य वाले केरोसीन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए गैर-पीडीएस केरोसीन की बिक्री को अपने नियंत्रण से मुक्त कर दिया है। इसके लिए सरकार ने केरोसीन (रिस्ट्रिक्शन ऑन यूज एंड फिक्सेशन सीलिंग प्राइस) ऑर्डर 1993 में संशोधन किया है। इससे व्हाइट केरोसीन की बिक्री, संग्रहण और परिवहन की गतिविधि सरकारी नियंत्रण से पूरी तरह मुक्त हो गई है। इस संबंध में अमेंडमेंट ऑर्डर 19 जनवरी 2015 के गजट में प्रकाशित हुआ है।

व्हाइट केरोसीन, बाजार मूल्य वाले केरोसीन या गैर-पीडीएस केरोसीन के नाम से भी जाना जाता है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत रियायती दर पर बिकने वाला केरोसीन नीले रंग का होता है, जबकि बाजार मूल्य पर बिकने वाला केरोसीन रंगहीन होता है। इसे ही व्हाइट केरोसीन कहा जाता है।

पीडीएस केरोसीन की कीमत इस समय 15.14 रुपए लीटर है। वहीं गैर-रियायती या बाजार मूल्य वाले केरोसीन का मूल्य 27.68 रुपए लीटर है।