खोजे जा रहे लापता कर्मचारी
खोजे जा रहे लापता कर्मचारी
नई दिल्ली | डीडीएके लापता कर्मियों की तलाश के लिए अब प्राधिकरण ने अपने बारातघर, पार्काें और साइट आफिसों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। जांच टीम इन स्थानों पर तैनात कर्मियों की संख्या से लेकर उनके कार्यकाल और आने-जाने के समय इत्यादि की गहनता से पड़ताल कर रही है। मजे की बात यह है कि लापता कर्मचारियों की सूची में उन लोगों को भी शामिल कर लिया गया है जो कुछ महीने पहले सेवानिवृत हो चुके हैं। बताया जाता है कि अब तक हुई स्क्रूटनी के दौरान लापता कर्मियों की संख्या बढ़कर 2400 से अधिक पहुंच चुकी है। बता दें कि पिछले दिनों लापता कर्मचारियों की खबर छपने के बाद डीडीए हरकत में गया और ऐसे कर्मचारियों की खोजबीन में जुट गया है।
एेसे कर्मियों की सूची तैयार करने के लिए विभाग के कुल 15 हजार से अधिक कर्मियों की स्क्रूटनी भी की जा रही है। डीडीए अधिकारी के अनुसार लापता कर्मियों की जानकारी के लिए डीडीए के 43 बारात घर 71 से अधिक पार्क साइट आफिसों में भी औचक जांच की जा रही है।