- Hindi News
- तिहाड़ के जेलर ने बेटे संग मिलकर बहू को जलाने का प्रयास किया
तिहाड़ के जेलर ने बेटे संग मिलकर बहू को जलाने का प्रयास किया
तिहाड़ के जेलर ने बेटे संग मिलकर बहू को जलाने का प्रयास किया
नई दिल्ली | तिहाड़जेल के एक जेलर ज्ञान सिंह पर अपनी बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। यह आरोप जेलर की बहू ने अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में लगाया है। पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि उसके ससुर ज्ञान सिंह, पति नितिन और उसकी सास दहेज को लेकर लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। बुधवार को उसके ससुर ज्ञान सिंह ने उसकी हत्या के मकसद से पहले उसकी कलाइयों को ब्लेड से काट दिया। बाद में उसके ऊपर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर वसंतकुंज पुलिस ने जेलर ज्ञान सिंह और उसके बेटे नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498, 307 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि पीड़िता को 65 फीसदी जली हुई अवस्था में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।