पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली मेट्रो: महिला कोच में तैनात होंगी मार्शल आर्ट प्रशिक्षित कमांडो

दिल्ली मेट्रो: महिला कोच में तैनात होंगी मार्शल आर्ट प्रशिक्षित कमांडो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली मेट्रो: महिला कोच में तैनात होंगी मार्शल आर्ट प्रशिक्षित कमांडो

नई दिल्ली | मेट्राेमें सफर के दौरान महिला मुसाफिरों के मन में सुरक्षित यात्रा का विश्वास कायम करने के लिए मेट्रो ट्रेन के महिला कोच में सीआईएसएफ की महिला कमांडो को तैनात किया जाएगा। ये महिला कमांडो सादे कपड़ों में महिला कोच में मौजूद रहेंगी। तैनात की जाने वाली सभी कमांडोज को फिलीपींस के मार्शल आर्ट पिकेती -तिर्सिया-काली का प्रशिक्षण दिया गया है। जिसकी मदद से महिला कमांडो अपने दैनिक उपयोग की वस्तुओं से विरोधी को परास्त करने में सक्षम हैं। सीआईएसएफ की डीएमआरसी यूनिट की ओर से यह फैसला महानिदेशक अरविंद रंजन के निर्देशों के बाद लिया गया है। सीआईएसएफ के प्रवक्ता हमेंद्र सिंह के अनुसार मेट्रो ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में पुरुष मुसाफिरों के घुसपैठ की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। विभिन्न स्टेशनों पर तैनात सीआईएसएफ के जवान रोजाना करीब 25 से 30 एेसे मुसाफिरों पर कार्रवाई करते हैं जो महिलाओं के कोच में यात्रा करते हुए पकडे जाते हैं। कई बार महिलाआें द्वारा कोच से जाने की बात कहने पर ये लोग लड़ने तक के लिए तैयार हो जाते हैं। वहीं सुरक्षा बल द्वारा कार्रवाई के दौरान ये मुसाफिर काफी उग्र हो जाते हैं। इन घटनाओं का अध्ययन करने के बाद सीआईएसएफ के महानिदेशक अरविंद रंजन ने फैसला किया है कि पिकेती तिर्सिया काली से प्रशिक्षित महिला कमांडो को महिला कोच में तैनात किया जाए।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो की महिला कमांडोज के दाे बैच ने पिकेती-तिर्सिया-काली का प्रशिक्षण हासिल कर लिया है।





तीसरा बैच 29 सितंबर से प्रशिक्षण के लिए जाने वाला है।