- Hindi News
- पेंग ने स्कूली बच्चों संग गाया चीनी लोकगीत
पेंग ने स्कूली बच्चों संग गाया चीनी लोकगीत
िजनपिंग के कार्यक्रमों के चलते बाधित हुआ यातायात
चीनकी प्रथम महिला पेंग लुआन ने गुरुवार को दक्षिणी दिल्ली के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों से मुलाकात के दौरान उनके साथ गीत गुनगुनाया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों को संदेश भी दिया कि मेहनत कर वे देश को अपना योगदान दे सकते हैं। इस स्कूल में 45 मिनट के भ्रमण के दौरान पेंग ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन की कुछ निजी बातें साझा करके बच्चों के मन पर अमिट छाप छोड़ी। 51 साल की पेंग प्रसिद्ध गायिका भी हैं।
स्कूल में योग की कक्षाओं की तारीफ करते हुए चीनी राष्ट्रपति की प|ी ने कहा, ‘मैं जब पांच साल की थी तब कैली ग्राफी सीखना शुरू किया था। मेरे पिता ने मुझे सिखाया।’ पेंग ने भारतीय महिलाओं की भी तारीफ की। स्कूल की प्राचार्य मीनाक्षी सेन ने पेंग के हवाले से कहा,‘उन्होंने मुझे बताया कि वह भारतीय महिलाओं के प्रति काफी सम्मान रखती हैं। वे सुंदर हैं, मेहनती हैं और परिवार को साथ रख सकती हैं।’
पेंग ने बच्चों के लिए अपने हाथ से लिखा संदेश छोड़ा। उन्होंने कहा,‘वाकई मेरी इच्छा है कि हमारे प्रिय विद्यार्थियों को सीखते रहना चाहिए और कड़ी मेहनत करनी चाहिए ताकि आप अपने देश के प्रति योगदान दे सकें।’ बच्चे उस समय और भी ज्यादा अभिभूत हो गए जब चीन की प्रथम महिला नागरिक ने बच्चों के साथ एक लोकप्रिय चीनी लोक गीत गाया। छात्रा पीहू भारद्धाज ने कहा, ‘जब हम गा रहे थे तो वह हमारे साथ गुनगुनाने लगीं।’ सेन के मुताबिक , ‘उन्होंने कहा कि वह इस गीत को जानती हैं और यह चीन का बहुत लोकप्रिय गीत है।’
चीनीराष्ट्रपति के विरोध में प्रदर्शन
चीनके राष्ट्रपति का विरोध कर रहे तिब्बतियों ने गुरुवार काे हैदराबाद हाउस के बाहर प्रदर्शन किया। शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की सूचना मिलने के बाद पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे भारी तादाद में प्रदर्शनकारी वहां पहुंच गए। ये प्रदर्शनकारी हैदराबाद हाउस के गेट संख्या तीन के बाहर एकत्रित होकर चीन विरोधी नारे लगाने लगे। पुलिस द्वारा इन प्रदर्शनकारियों को शांत करने की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं। हैदराबाद हाउस के मुख्य द्वार की ओर जाने का प्रयास करने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थित उत्पन्न हो गई। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।