पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चियाें का अपहरण कर लाते थे दिल्ली, धरे गए

बच्चियाें का अपहरण कर लाते थे दिल्ली, धरे गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पश्चिमबंगाल और झारखंड से नाबालिग बच्चियों और युवतियों का अपहरण कर दिल्ली के रेड लाइन एरिया में जिस्मफरोशी कराने का सनसनीखेज मामला आया है। मध्य दिल्ली जिला पुलिस ने मानव तस्करी और जिस्मफरोशी के गोरखधंधे से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का खुलासा बल्लीमारान स्थित गेस्ट हाउस में एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद हुआ है।

इस मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने जिस्मफरोशी के लिए झारखंड से लाई गई एक 17 वर्षीय नाबालिग बच्ची को मुक्त कराया है। मध्य जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार 27 अगस्त को बल्लीमारान स्थित एक गेस्ट हाउस में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस युवती ने कासिम नामक युवक के साथ 25 अगस्त को चेक इन किया था। इस घटना के बाद से कासिम फरार था। पुलिस ने आत्महत्या करने वाली युवती की शिनाख्त पश्चिम बंगाल के कूच विहार निवासी रिंकू शाह के रूप में की। पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि रिंकू 17 अगस्त को स्कूल के बाहर से लापता हो गई थी।







जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कासिम दिल्ली के जनकपुरी और नोएडा सेक्टर 63 में रहने वाले दो लोगों के संपर्क में था। टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि ये दोनों शख्स जीबी रोड में जिस्मफरोशी से जुड़ी हीमा नामक महिला के संपर्क में थे। हीमा से पूछताछ करने पर पता चला कि आत्महत्या करने वाली युवती को 75 हजार रुपए में बेचने का सौदा जनकपुरी निवासी रंजू से हुअा था। रंजू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की एक टीम इस गिरोह में सक्रिय अन्य लोगों की तलाश में पश्चिम बंगाल रवाना हो गई। जहां से पुलिस ने अफजल अली और रबिल उल इस्लाम नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक नाबालिग बच्ची को भी मुक्त कराया है। इस बच्ची का झारखंड से अपहरण किया गया था।