पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलजी ने वीआईपी नंबरों की नीलामी को दी हरी झंडी

एलजी ने वीआईपी नंबरों की नीलामी को दी हरी झंडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। उपराज्यपालनजीब जंग ने गुरुवार को चार पहियों के वीआईपी नंबरो के ऑन लाइन नीलामी योजना का शुभारंभ किया। दिल्ली के परिवहन विभाग द्वारा दिल्ली मोटर वाहन नियम 1993 में संशोधन के लिए दिनांक 2 जून 2014 को जारी अधिसूचना जारी की गई थी। प्रारंभ में 140 पंजीकरण वीआईपी नंबर नंबर पहले दौर में ई-नीलामी के लिए रखा जाएगा। वीआईपी नंबरो के नीलामी प्रक्रिया का संचालन आईएसबीटी कश्मीरी गेट स्थित कार्यालय द्वारा किया जाएगा। कोई भी आदमी विभाग के बेवसाइट के लिंक द्वारा अपने पंसद का नम्बरो प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करा सकता है।





इच्छुक व्यक्ति को एक यूनिक एक्नोलेजमेंट नंबर प्रदान किया जाएगा इसके बाद वह निर्धारित राशि जमा करा कर नीलामी में भाग लेकर अपनी पंसद का नंबर प्राप्त कर सकता है।